Posted in

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में 45% से अधिक वोट भाजपा को मिलना दर्शाता है की भाजपा दिल्ली वालों की पहली पसंद – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली 3 दिसम्बर : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा की दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव को पूरी गम्भीरता से लेकर लड़ा और इसके माध्यम से 12 में से 8 महिला प्रत्याशी लड़वा कर एक एक्सपेरिमेंट भी किया और हमे खुशी है की दिल्ली की जनता ने 8 में 6 महिला प्रत्याशियों को जितवा कर भाजपा के महिला शासतत्रिकरण के प्रयास की सराहना की है।

इसी के साथ 12 में से 7 वार्ड जीतना और उपचुनाव में 45% से अधिक वोट भाजपा को मिलना दर्शाता है की भाजपा दिल्ली वालों की आज भी पहली पसंद है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “आप” नेताओं की अनर्गल ब्यानबाज़ी कहीं ना कहीं उनकी पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं के सवालों से बचने का भी प्रयास है जो पार्टी द्वारा स्थानीय पूर्व एवं वर्तमान विधायकों शोएब इकबाल एवं आले मौहम्मद की उपेक्षा करके दो मुस्लिम पूर्व मंत्रियों इमरान हुसैन एवं असीम अहमद की पसंद के प्रत्याशी को टिकट देने से चाँदनी महल वार्ड में हुई करारी हार पर सवाल पूछ रहे हैं।

पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया विभाग प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने करते हुए जहां जनता का धन्यवाद किया वहीं कहा की “आप” कार्यकर्ता गलत टिकट वितरण और खुद अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार से ना जुड़ने को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री राजकुमार भाटिया, प्रवक्ता श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी एवं श्री यासीर जिलानी और मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल भी पत्रकार वार्ता में उपस्थिती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *