नई दिल्ली, 20 सितंबर : दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नमो युवा मैराथन रन का आयोजना किया जाएगा।
इस संदर्भ में आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई दिल्ली से भाजपा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी की जन्म जयंती तक भाजपा द्वारा मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पूरे देश में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नमो युवा रन का आयोजना किया गया है जिसके अंतर्गत दिल्ली में भी कल इसका भव्य आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया जाएगा।
दिल्ली की संसद सुश्री बाँसुरी स्वराज के साथ भारतीय एथेलिट पद्मश्री सुधा सिंह एवं दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने भी संबोधित किया और नमो युवा मैराथन रन के बैनर को औपचारिक रुप से लॉच किया। प्रेसवार्ता में युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक टंडन एवं युवा मोर्चा के मीडिया प्रमुख शुभम मलिक भी उपस्थित थे।

सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के प्रेरणा के स्रोत हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वे जानते हैं कि इस देश का युवा ही देश का भविष्य है और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए वह एक सुदृढ़ नींव रखता है और आज सिर्फ युवा सशक्तिकरण की बात नहीं करते हैं बल्कि युवाओं के नेतृत्व में देश को सुदृढ़ करने की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा कैंसर है जो इस देश के जड़ों को कमजोर करने के लिए दुश्मन ने हथियार के रुप में प्रयोग किया है। इस देश का युवा नशे से ग्रस्त ना हो उसक लिए ब्रांड एम्बेस्डर पद्मश्री सुधा सिंह के नेतृत्व में कल सुबह दिल्ली के 5000 युवा भाग लेंगे। इसलिए सभी युवाओं से हमारा निवेदन है कि नशा मुक्त भारत के लिए पुरजोर आवाज उठाएं।
पद्मश्री गोल्ड मेडलिस्ट एथेलिट सुश्री सुधा सिंह ने कहा कि कल का मैराथन विशेष रुप से युवाओं को नशे से मुक्त दिलाने का अभियान है और हम सभी से अनुरोध करेंगे कि अगर आपके घर में भी कोई बच्चा युवा को नशे के लत है तो उसे समझाइए क्योंकि किसी घर का एक युवा नशे में है तो उसका पूरा परिवार कमजोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर युवा नशा मुक्त होगा तो हमारा भारत मजबूत होगा।
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सुधा सिंह अपनी मेहनत से युवा मोर्चा के कल के मैराथन अभियान की ब्रांड एम्बेस्डर बनी है और उन्होंने खुद चार बार मुम्बई मैराथन जीतकर कल की उपलब्धी को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है जब
श्री सागर त्यागी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत 5000 से अधिक युवाओं के सहभागिता वाला नमो युवा रन का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कम्पलेक्स में किया गया है जिसमें देश-दिल्ली के युवाओं को नशा मुक्त बनाने के लिए आवाहन किया जाएगा। सुबह 6.30 से शुरु होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या के उद्घोषण से होगा।