नई दिल्ली 20 सितम्बर : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं लव कुश रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन में मंदोदरी की भूमिका विवादित मॉडल पूनम पांडे को देने की कड़ी भर्त्सना की है।
प्रवीण शंकर कपूर ने इस संदर्भ में लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार एवं सचिव श्री सुभाष गोयल को पत्र लिखकर मॉडल पूनम पांडे को रामलीला पात्र बनाने पर विरोध जताया है।
पत्र में कहा गया है की मॉडल पूनम पांडे ने कभी फिल्मों में कोई साकारात्मक भूमिका नही निभाई और एक हमेशा से सोशल मीडिया में अश्लीलता एवं फूहड़ता दर्शाने के लिए मशहूर रही हैं। वह केवल विवादित हरकतों के लिए पहचानी जाती हैं।
कपूर ने रामलीला के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा है की मॉडल पूनम पांडे को रामलीला में भूमिका देना लव कुश रामलीला की गरिमा के अनुरूप नही रहेगा।
पत्र में कहा गया है की विश्व हिन्दू परिषद की दिल्ली शाखा ने भी मॉडल पूनम पांडे को भूमिका देने की निंदा की है और लव कुश रामलीला के इस निर्णय ने लाखों धर्मावलम्बियों की भावनों को ठेस पहुंचाई है अतः लव कुश रामलीला के आयोजक कों अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।