Posted in

श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों सुपुत्रों के बलिदान की स्मृति में बाल दिवस

भारत विकास परिषद् दक्षिण बिहार प्रान्त द्वारा पहाड़ी, पटना, भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल में 133वाँ पोलियो एवं करेक्टिव शल्य चिकित्सा शिविर में 22 दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा एवं 40 मरीजों की जाँच प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. झा, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. जीवेन्दु चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहीदों का स्मरण करते हुए डॉ. झा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई दिव्यांग बच्चा जो मेधावी छात्र है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसे हमारे पास भेजें मैं उसका सारा खर्च वहन करूँगा।

इस अवसर पर माननीय नन्द किशोर यादव ने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से हमारा क्षेत्र पूरी तरह विकलांगता मुक्त हो गया है। बाल लीला गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किय इस शिविर के प्रायोजनकर्ता मंगल तालाब क्लब, पटनासिटी एवं श्रीमती मीरा प्रसाद थीं। इस अवसर पर दिव्यांग अस्पताल के न्यासी श्री संजय ड्रोलिया जी के जन्म दिवस पर 20 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किया गया। आये हुए अतिथियों का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। संजय ड्रोलिया के जन्म दिवस पर अस्पताल परिवार की ओर से केक काटा गया तथा मरीजों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के अध्यक्ष देशबंधु गुप्ता एवं आभार ज्ञापन विवेक माथुर ने किया।  विवेक माथुर ने आह्वान किया कि अस्पताल से जुड़े हर एक सदस्य अपने जन्म दिवस, बच्चों के जन्म दिवस, शादी की सालगिरह के अवसर अस्पताल में पीड़ित दिव्यांग लोगों की सेवा में दान देकर यश के भागी बनें।

इस अवसर पर सरदार जगजीवन सिंह, राजेन्द्र ड्रोलिया, शंकर चौधरी, नागेन्द्र जी, के.के. सिंह, टींचू कानोडिया, अमर कसेरा, जयदीप श्रीवास्तव, बी. एन. कपूर, रेखा, नीतू, अजय जैन,जया, अनुप सर्राफ, मनोज जुनेजा, टीन्चु कनोडिया, मनीष मितल, एवं शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *