नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने वर्ष 2026 के लिए अपनी नई प्रदेश पदाधिकारी टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुमति और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम का ऐलान किया।
नई टीम में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, सामाजिक संतुलन और नए-पुराने कार्यकर्ताओं के समन्वय को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह टीम दिल्ली में संगठन को और मजबूत करेगी तथा केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक संतुलन पर फोकस
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम का गठन संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से किया गया है।
उन्होंने बताया कि अपने एक माह 20 दिन के कार्यकाल में प्रदेश पदाधिकारी टीम और 14 जिला इकाइयों के गठन के अलावा दिल्ली नगर निगम के 12 में से 10 जोन चेयरमैन के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की गई।
नई घोषित 38 सदस्यीय टीम में से 19 पदाधिकारी ऐसे हैं, जो पिछली प्रदेश टीम में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वहीं, पूर्व टीम के तीन मोर्चा अध्यक्षों को इस बार मुख्य प्रदेश टीम में स्थान दिया गया है।
तीन महामंत्री बनाए गए
नई टीम में तीन महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है—
- विष्णु मित्तल
- योगिता सिंह
- मोहनलाल गिराहा
वहीं सतीश गर्ग को एक बार फिर प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
10 उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने प्रदेश संगठन में 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें राजेश भाटिया, सुनील यादव, ऋचा पांडेय मिश्रा, कौशल मिश्रा, सारिका जैन, विनोद बछेती, विक्रम बिधूड़ी, रंजीत कश्यप, सोना कुमारी और विजय सोलंकी शामिल हैं।
नौ प्रदेश मंत्री नियुक्त
नई टीम में नौ प्रदेश मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें गौरव खारी, नरेश वशिष्ठ, रोहित चहल, मनोज कुमार जाटव, अभिषेक टंडन, कृष्ण देव सिंह, राज गौतम, प्रवीणा शर्मा और गुरमीत सिंह सूरा शामिल हैं।
मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया टीम भी घोषित
भाजपा ने संगठन की मीडिया एवं डिजिटल टीम का भी गठन किया है।
- मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर
- मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता
- मीडिया रिलेशन प्रमुख: शुभेंदु शेखर अवस्थी
- सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय
- आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल
- कार्यालय मंत्री: कैलाश जैन
- सह कार्यालय मंत्री: अमित गुप्ता
मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है—
- युवा मोर्चा: रजत चौधरी
- महिला मोर्चा: अर्चना गुप्ता
- ओबीसी मोर्चा: संतोष पाल
- अनुसूचित जाति मोर्चा: लाजपत राय
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा: सी.एल. मीणा
- पूर्वांचल मोर्चा: संतोष ओझा
- किसान मोर्चा: देवेंद्र सोलंकी
- अल्पसंख्यक मोर्चा: अनीस अब्बासी
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम अनुभव और ऊर्जा का संतुलित मिश्रण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

