नई दिल्ली, 12 अप्रैल : Rahul Gandhi ने रविवार सुबह नई दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि B. R. Ambedkar की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही Bharatiya Janata Party और Rashtriya Swayamsevak Sangh का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए।
यह मैराथन Indian National Congress के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बाबा साहेब डॉ. B. R. Ambedkar के महान योगदान का उल्लेख करते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि संविधान उनका मुख्य संदेश था। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना भारत का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता।
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता चाहे अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हों, लेकिन उनका असली मकसद अंबेडकर जी की सोच और संविधान को खत्म करना ही है।

कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा करना, उसके संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना और उसे और अधिक मजबूत बनाना है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन का आयोजन किया गया।
इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mohammad Azharuddin, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष Devender Yadav, सांसद Deepender Singh Hooda, Tanuj Punia, Karmveer Bauddh, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tikaram Jully, Mamta Bhupesh और Raj Kumar Verka सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

