गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त मुख्यालय IPS अर्पित जैन के निर्देशानुसार महिला निरीक्षक गीता, प्रबंधक महिला थाना पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज दिनांक 18 मई 2025 को KG Sr. Sec. School Dundahera, Gurugram, Cosco Indian Limited Old Railway Road, Gurugram तथा Slum Area, Near Sarhole Mod, Sector-17/18, Gurugram में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों/छात्राओं/स्टॉफ/कर्मचारियों/महिलाओं/बच्चों/लोगों को Self-Defence के Demo देकर व विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरूद्ध अपराध, साईबर अपराध इत्यादि), अपराधों की पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर क्या करें इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों/छात्राओं/स्टॉफ/कर्मचारियों/महिलाओं/बच्चों/लोगों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए लागू किए गए सजा के प्रवधानों सहित विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकरी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों/छात्राओं/स्टॉफ/कर्मचारियों/महिलाओं/बच्चों/लोगों को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डॉयल-112 सेवा के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डॉयल-112 ऐप्स को अपने मोबाईल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। इनके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साईबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक करने पर सभी ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

