Posted in

आम चुनाव तथा उप-चुनाव 2026: 1,955 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं में आम चुनाव तथा 6 राज्यों में उप-चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।

असम और केरल राज्यों तथा पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के आम चुनाव और 4 राज्यों के उप-चुनाव के लिए 9 अप्रैल, 2026 को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2026 थी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक थी।

कुल 250 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं, तदनुसार, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या का विवरण निम्नानुसार है:

क्रम संख्‍याराज्‍य/केंद्र शासित प्रदेशविधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍यानामांकन वापस लिए जाने के बाद उम्‍मीद्वारों की कुल संख्‍या
आम चुनाव
1.असम126722
2.केरल140890
3.पुदुचेरी30294
कुल2961,906
उप-चुनाव
1.गोवा13
2.कर्नाटक234
3.नागालैंड16
4.त्रिपुरा16
कुल549

इसके अलावा, ईसीआई की पहल के अनुरूप, मतदाताओं की सुविधा तथा सहजता के लिए ईवीएम मतपेटियों पर उम्मीदवारों के रंगीन चित्र और उनका विवरण जैसे क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह बड़े फॉन्ट में होंगे।

निर्वाचन अधिकारी (आरओ) निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के अनुसार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची अधिकृत राजपत्र में प्रकाशित करेंगे।

आरओ प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन, जांच और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से संबंधित सभी चुनाव पत्र और कार्यवाही को एक साथ, बंद पैकेट/लिफाफे में अपने संधारण में रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *