IRCTC पर जुर्माना, वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसने वाली कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है । जानकारी के मुताबिक
15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है।, संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है । भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बता दे कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *