– इस वक्त ऐसे बच्चों और बुजुर्गों को प्यार व हमदर्दी की जरूरत है, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अपील है कि वे इन्हें अपना प्यार और हमदर्दी दें- अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कोरोना के प्रकोप से अनाथ हुए बच्चों और बेसहारा हुए बुजुर्गों का सहारा बनेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई बच्चे जिनके माता-पिता दोनों चल बसे, उन बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। जिन बुजुर्गों ने अपने घर के युवाओं को खो दिया, उनका ख्याल दिल्ली सरकार रखेगी। सीएम ने ऐसे बच्चों व बुजुर्गों को उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अपना प्यार और हमदर्दी देने की अपील की है।


Leave a Reply