Posted in

T-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया जाएगा शामिल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की है कि 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले T-20 विश्व कप के ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने एक पत्र के माध्यम से सदस्य बोर्डों को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत से बाहर अपने निर्धारित मैच खेलने की बांग्लादेश की मांग ICC की नीति के अनुरूप नहीं थी। पत्र में कहा गया कि स्कॉटलैंड को शामिल करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

इस पत्र की एक प्रति ICC बोर्ड के सदस्य और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम को भी भेजी गई है। श्री गुप्ता ने क्रिकेट स्कॉटलैंड को अलग से पत्र लिखकर भारत और श्रीलंका में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले ICC ने बांग्लादेश से भारत में मैच खेलने के अपने रुख पर पुनर्विचार करने को कहा था। ICC ने कहा है कि वह विश्व कप प्रतियोगिता की पवित्रता और निष्पक्षता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्कॉटलैंड अब टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ग्रुप सी में होगा और उसका 7 फरवरी को वेस्ट इंडीज से, 9 फरवरी को इटली से और 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में स्कॉटलैंड और नेपाल आमने-सामने होंगे।

Writer, Journalist and a Good Person

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *