भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और नयी दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है, जहां से मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ‘आप’ की उम्मीदवार हैं।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 29 नाम की पहली लिस्ट जारी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *