भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न दायित्वों की नई सूची जारी की है। पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, श्री तीरथ सिंह रावत, श्री राम माधव, श्री बैजयंत जय पांडा, श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, श्री लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और श्रीमती डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, श्री बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। श्री शिवप्रकाश और श्री सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में श्री विनोद तावड़े, श्री सुनील बंसल, श्री बिप्लब कुमार देब, श्रीमती स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, श्री गजेंद्र पटेल, श्री हरीश द्विवेदी और श्री संजय भाटिया को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं।

पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्रियों की भी नियुक्ति की है, जिनमें श्रीमती कविता पाटीदार, श्री के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, श्रीमती फांग्नोन कोन्याक, श्रीमती संगीता यादव, श्री अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, श्री मनोज टिग्गा, श्री सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, श्री मृगांका देव बर्मन, श्री रोहन गुप्ता और श्री जय प्रकाश शामिल हैं।

श्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा श्री राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा श्री तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, श्री महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया संगठन में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। श्री अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है, जबकि सोशल मीडिया संयोजक के रूप में श्री दीपक महस्के को जिम्मेदारी दी गई है।

मोर्चा संगठनों में भी नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, श्री अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, श्री बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, श्री शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, डॉ. मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और श्री कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को भाजपा के आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम में विभिन्न राज्यों और सामाजिक वर्गों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास दिखाई देता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *