दिल्ली के सरकारी स्कूल में पहली बार बच्चों का आधार कार्ड बनाने के कैम्प की शुरुआत

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी के पोषांगीपुर क्षेत्र के सर्वोदय सह शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के कैंप का शुभारंभ किया । दिल्ली में पहली बार किसी भी विधानसभा में बच्चों के लिए इस प्रकार के आधार कार्ड का कैंप लगाया गया है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हम दिल्ली के हर स्कूल में बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ही आधार एनरोलमेंट करवाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में पहले कैम्प की शुरुआत इस स्कूल की गई है।

इस पहल के माध्यम से सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब आसान और सुविधाजनक तरीके से सीधे स्कूल परिसर में ही पूरी की जाएगी। इससे अभिभावकों और बच्चों दोनों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

आशीष सूद ने यह भी कहा कि यह कदम बच्चों की शिक्षा और पहचान से जुड़ी सभी योजनाओं को सुलभ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहचान सुरक्षित और सरल होनी चाहिए। आधार कार्ड अब विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे दिल्ली में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के अभिभावकों और स्कूल के शिक्षकों ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा की और इसे एक जनहितकारी कदम बताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *