इस तरह की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए समाज की मानसिकता बदलने की जरूरत है: हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पर रेखा शर्मा

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को कहा की, हाथरस गैंगरेप जैसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए, हमें समाज की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्होंने पीड़िता की मौत पर दुख जताया और उसके परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

शर्मा ने एएनआई को बताया, “जब यह घटना सामने आई, तो सुओ मोटो संज्ञान लिया गया। दुर्भाग्य से, पीड़िता का निधन हो गया। हम उसके परिवार की मदद करने के लिए वहां जाएंगे। ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए हमें समाज की मानसिकता को बदलना होगा।”
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार 19 वर्षीय दलित महिला की आज सुबह सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। महिला का 14 सितंबर, 2020 को हाथरस में सामूहिक बलात्कार किया गया था, और उसे अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *