नई दिल्ली, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और उपलब्धियों को समर्पित कला प्रदर्शनी “Celebrating Leadership, Vision & Service through Art” का मंगलवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ हुआ।
इस प्रदर्शनी का आयोजन विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी ने किया।

76 मूल पेंटिंग्स में दिखाई गई प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा में उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी में उनकी जीवन यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाती 76 मूल पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं।
आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों को कला के माध्यम से प्रस्तुत करना तथा Gen-Z सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान 17september.in पर डिजिटल प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही “स्थितप्रज्ञ – STHITAPRAJNY” नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।

देशभर से आए कलाकारों का सम्मान
समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकारों की विशेष रूप से सराहना की गई। कलाकारों को उनकी पेंटिंग्स के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण, विश्व शांति और भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन को स्थितप्रज्ञता, संकल्प और सेवा का प्रतीक बताया।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी, प्रसिद्ध परोपकारी एवं उद्योगपति दिलीप लखी, उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, DAIC के निदेशक आकाश पाटिल, विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश सर्वज्ञ, अमेचर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राकेश मिश्र, संजीव शर्मा, आचार्य ज्ञानसागर इंटरफेथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आदीश जैन दादा, प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय धाविका सुनीता गोधारा, दीप्ति जोशी, भारत माता फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोपाल राजपूत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

20 सितंबर तक आम जनता के लिए निःशुल्क प्रवेश
यह कला प्रदर्शनी 20 सितंबर 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है।

Leave a Reply