Posted in

Madhya Pradesh/ भाजपा ने शुरू किया “हाँ चुनाव है” डिजिटल अभियान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव को लेकर ‘हाँ चुनाव है’ नामक डिजिटल अभियान की शुरुआत की है। कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस डिजिटल अभियान में प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर से रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने जनसंवाद किया।

लाइव किया जनता से संवाद

लगभग 15 मिनट के ‘लाइव कार्यक्रम’ में श्री प्रभात झा ने कहा कि ‘हाँ चुनाव तो है, एक तरफ विकास है और दूसरी तरफ विनाश, एक तरफ एक भरोसेमंद सरकार है तो दूसरी तरफ बंटाढार सरकार, एक तरफ बेटियों, किसानों, मज़दूरों, और युवाओं को समर्पित सरकार है तो दूसरी तरफ व्यापारियों की टोली’।

जनसंवाद का नया अध्याय है डिजिटल अभियान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी का डिजिटल अभियान कोरोना काल में जनसंवाद का नया अध्याय है। पार्टी ने सभी 28 सीटों पर आक्रामक चुनाव अभियान शुरू कर दिया है, इस पंक्ति में इस डिजिटल अभियान और वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से अपना संदेश नीचे तक पहुँचाने में पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

रोजाना पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे जनता से संवाद

अग्रवाल ने बताया कि “हाँ चुनाव है” डिजिटल अभियान में रोजाना 4 बजे पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण अलग अलग दिन इस कार्यक्रम में शामिल होकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। सोमवार को प्रदेश सरकार के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा लाइव रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34