आचार्य श्री १०८ विद्या सागर जी महाराज ने दिया देश के लिए संदेश क़ोरोना वायरस से बचना है तो शांति विधान करो

देश दुनिया में चल रही क़ोरोना वायरस बीमारी जो की महामारी का रूप निरंतर ले रही है, उससे बचने के लिए दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री १०८ विद्या सागर जी महाराज ने कहा कि सभी मंदिर में शांति विधान किया जाए।

उक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रमुख ब्रह्मचारी सुनिल भैया, राहुल सेठी और अतुल पाटोदी ने बताया कि आज शाम ६ बजे संघ के सभी संत (मुनिराज) ने आचार्य श्री को इस बीमारी के देश में फ़ेलने की सूचना दी थी। इसके साथ ही आचार्य श्री से निवेदन किया कि कैसे इस बीमारी को रोका जाए, इसका उपाय आप संदेश के माध्यम से दे देवे। इससे देश दुनिया में शांति स्थापित हो सके। इस पर आचार्य श्री ने कहा कि इंदौर सहित पूरे प्रदेश और देश में जहा भी मंदिर है वहा पर शांति विधान किए जाए। इसके साथ ही शांति मंत्र का जाप सभी लोग करे। इससे पूरे विश्व में यह रोग मिटता जाएगा।

इस मंत्र का जाप सभी करे

आपने बताया की आचार्य श्री ने कहा कि भारत के साथ विश्व में जहा भी यह रोग फैला है वहा के लोग यदि इस मंत्र ओम ह्री अर्हम अ सि आ उ सा सर्व शान्ति कुरु कुरु स्वाहा जो निरंतर जाप करेगा उससे यह रोग दूर होता जाएगा या उसे यह रोग नहीं होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *