Posted in

किसी भी उद्यमी से जबरन अग्रिम धनराशि नही ली जाएगी, जो उद्यमी अपनी मर्जी से अग्रिम विद्युत बिल जमा कराना चाहता है करवा सकते है किसी भी उद्यमी पर दबाव नही बनाया जाएगा न ही किसी उद्योग की बिजली काटी जाएगी : वी.एन. सिंह

आज दिनांक 17.03.2021 को एनईए का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन जी के नेतृत्व में श्री वी0एन0 सिंह ,मुख्य अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल, नौएडा से सैक्टर-16 स्थित कार्यालय में मिला । विद्युत संबधी समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ विपिन कुमार मल्हन ने अवगत कराया किया कि विद्युत विभाग द्वारा उद्यमियों को वर्तमान विद्युत बिलों में अग्रिम धनराशि जोडकर प्रोविजनल बिल लगभग ढाई गुना (बिल कम डिस्कनैक्शन नोटिस) भेजे जा रहे हैं । जबकि वर्तमान समय में उद्यमियों द्वारा वि़द्युत देयताओं का देय तिथि से पहले ही भुगतान कर दिया जाता है । ऐसे मे जब उद्यमी द्वारा नियमित विद्युत बिलों का भुगतान किया जा रहा हो तो एडवांस बिल जमा कराने का कोई औचित्य नही है । वैसे भी मार्च माह में उद्यमियों को अपनी इकाई के लेन-देन का हिसाब किताब देना होता है और कोविड महामारी के दौर में उद्योग भी सुचारू रूप से नही चल रहे है ऐसे में विभाग द्वारा प्रोविजनल बिल /डिस्कनैक्शन नोटिस भेजना न्यायसंगत नही है। साथ ही श्री मल्हन जी ने कहा कि कई उद्यमियों को जमा सिक्योरिटी पर ब्याज नही मिला है । अतः उद्यमियों को वर्तमान बिल के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की धनराशि की मॉग न की जाए, तथा उद्यमियों को प्रोविजनल बिल/डिस्कनैक्शन नोटिस न भेजे जंाए तथा उद्यमियों द्वारा विभाग में जमा सिक्योरिटी पर देय ब्याज का समायोजन आगामी विद्युत बिलों में किया जाए।

उपरोक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए वी.एन. सिंह ,मुख्य अभियंता ने अवगत कराया कि किसी भी उद्यमी से जबरन अग्रिम धनराशि नही ली जाएगी, जो उद्यमी अपनी मर्जी से अग्रिम विद्युत बिल जमा कराना चाहता है करवा सकते है किसी भी उद्यमी पर दबाव नही बनाया जाएगा न ही किसी उद्योग की बिजली काटी जाएगी । साथ ही मुख्य अभियंता महोदय ने कहा कि इस संबध में शीघ्र ही एन0ई0ए0 कार्यालय में पत्र भेज दिया जाएगा । जिन उद्यमियों का विभाग में जमा सिक्योरिटी पर देय ब्याज का समायोजन नही किया है वे पत्र के साथ जमा सिक्योरिटी राशि की रसीदें पूर्ण डिटेल के साथ संबधित खंड में दे दें ताकि शीघ्र ही जमा सिक्योरिटी राशि पर देय ब्याज का समायोजन किया जा सके ।

बैठक में NEA के अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन, महासचिव श्री वी.के.सेठ, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा सचिव कमल कुमार, पियूष मंगला, एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34