दिल्ली सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का किया एलान किया है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोगों के लिए जल्द से जल्द कर्फ्यू पास जारी करेगी दिल्ली सरकार। वीकेंड कर्फ्यू मे माॅल्स, जिम, स्पाॅ, आँडिटोरियम पूरी तरह से बंद रहेंगे,
सिनेमा हाॅल 30 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। एक सप्ताहिक मार्केट को प्रतिदिन, प्रति जोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी और रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज सुबह उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की थी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी।
