Posted in

केजरीवाल सरकार की नई अबाकारी नीति के खिलाफ होगी विशाल वर्चुअल रैली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का आंदोलन काफी कारगर साबित रहा है जिसके परिणामस्वरूप निगम द्वारा 300 से अधिक ठेकों को सील किया गया। आज प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि  कई ऐसे ठेके जो रिहायशी इलाके, विद्यालय एवं मंदिर के नज़दीक में खुले हैं, उन्हें 48 घंटों के अंदर बंद कर दिया जाए नहीं तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, निगम के अधिकारियों सहित और मैं स्वयं जाकर उन्हें सील करने का काम करूंगा। इतना ही नहीं कल पूरे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी की अगुवाई में एक विशाल वर्चुअल रैली प्रदेश भाजपा करने जा रही है जिसमें लगभग एक करोड़ लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। प्रदेश के विभिन्न 500 से अधिक स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएगी जहां प्रत्येक स्थान पर लगभग 250 से अधिक लोगों की उपस्थित होने की उम्मीद है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई अबाकारी नीति के खिलफ भाजपा लगातार आंदोलनरत है चाहे वह हस्ताक्षर अभियान हो, चक्का जाम हो या फिर विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन हो। आज दिल्ली की जनता की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से नई अबाकारी नीति का विरोध कर रही है। अरविंद केजरीवाल खुद के स्वार्थ के लिए इस शराब नीति को दिल्ली में लागू करना चाहते हैं यही कारण है कि पहले त्योहार व राष्ट्रीय पर्व को मिलाकर 21 दिन होते थे जब दिल्ली में शराब नहीं बिकती थी लेकिन अब उन में से गुरु गोविंद सिंह जयंती, महावीर जयंती, दीपावली व होली जैसे 18 त्योहारों पर भी शराब बेचने की इजाजत केजरीवाल सरकार ने दे दी है। मतलब ये कि ड्राई डे 21 दिन की जगह सिर्फ 3 बच गए हैं क्योंकि शराब माफियाओं और उनके बीच पैसों की लेनदेन भी की जा रही है। आज हुए प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजन तिवारी, मीडिया प्रमुख  नवीन कुमार जिंदल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर उपस्थित थे।
Image
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति दिल्ली को शराब नगरी बनाने की एक तैयारी है। जिससे युवा, महिला एवं सामाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। आज दिल्ली के 70 प्रतिशत ऐसे इलाकों में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं जहां निगम के नियमों और मास्टर प्लान का उलंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह कहते थे कि दिल्ली के अंदर कोई भी शराब की दुकान खोलेंगे तो वहां कि आरडब्ल्यूए और महिला संगठनों से अनुमति लेंगे या राय लेंगे लेकिन आज बिना राय या अनुमति लिए 850 दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है और कई दुकानें खोल भी दी गई है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में प्रतिदिन 50 करोड़ की शराब बिकती है और प्रति साल 20,000 करोड़ रुपये की। इसलिए यह 18 दिन और शराब की बिक्री को बढ़ाकर केजरीवाल सरकार शराब माफियाओं को सीधे-सीधे फायदा पहुँचाने का काम कर रही है ताकि उनके फायदे में से खुद का हिस्सा भी ले सके।

गुप्ता ने कहा कि नई आबकारी नीति लागू करने के पीछे सरकार ने वजह बताई कि शराब का सामना वितरण एवं इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी जबकि हकीकत ये है 65,000 करोड़ रुपये का दिल्ली का बजट है। लगभग 40 प्रतिशत बजट का पैसा हर साल वापस चला जाता है। मतलब -ये कि सालाना बजट का पूरा पैसा खर्च नहीं कर पाने वाले केजरीवाल को आखिर क्यों नई आबकारी नीति की जरुरत पड़ गई जबकि वे स्वयं विधानसभा में चीख-चीख कर कहते रहे हैं कि दिल्ली का सालाना बजट सरप्लस में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मान लिया कि केजरीवाल सरकार सालाना 3 से 4 हज़ार करोड़ रुपये की चोरी कर रही है। क्योंकि दिल्ली सरकार अधिकतर शराब DSIIDC महकमें की सरकारी दुकानों से बेचती है। पिछले 7 सालों में राजस्व के नाम पर 24500 करोड़ रुपये वसूल किये गए वह कहां गए?

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग एक करोड़ लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे। प्रदेश के 500 से अधिक स्थानों पर विभिन्न चौराहों पर एवं मुख्य बाजारों में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी जहां श्रीमती स्मृति ईरानी को आप सीधा सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि कल होने वाले वर्चुअल रैली में प्रदेश के गणमान्य महिला एवं पुरुषों द्वारा भी सोशल मीडिया द्वारा वर्चुअल रैली का लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इस रैली में केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति से परेशान होने वाले सभी महिला युवा एवं अन्य सामाजिक लोग जुड़ेंगे जो दिल्ली को शराब नगरी बनाने के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34