कुण्डलपुर पंचकल्याणक महामहोत्सव के चौथे दिन आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आज केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा टेक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल एवं केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ कुण्डलपुर पहुंचकर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के दर्शन किये और आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री जयंत कुमार मलैया और पूर्व मंत्री शैलेद्र जैन ने भी आचार्य श्री से आर्शीवाद प्राप्त किया।
IIT के छात्र प्रभावित होकर अभी अपने यहां मध्य प्रदेश में हाथ-करघा केन्द्रों पर सूत का निर्माण कर रहे है, हमें सपोर्ट करना है-आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
इस मौके पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपने वचनों में कहा आईआईटी खड़कपुर, आईआईटी रुड़की से छात्र निकले हैं और बनारस से भी छात्र निकले हैं, ऐसे और अन्य क्षेत्र से भी छात्र निकले हुए हैं आईआईटी के छात्र प्रभावित होकर अभी अपने यहां मध्य प्रदेश में हाथ करघा केन्द्रों पर सूत का निर्माण कर रहे है, हमें सपोर्ट करना है। वह अपने काम में लग जाएगा उस कपास को बेचना है, सूत का उत्पादन करेंगे, उसकी गुणवत्ता दुगनी होगी फिर सूत से वस्त्र बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा लोगों की गति को देखकर मुझे भी उत्साह आ जाता है।
आचार्य श्री ने कहा मिल के काम करना ही है इसके उपरांत भी हमें जिस क्षेत्र में इसका सेल करना है वह भी अपने को तय करना है।
मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकौशल ने अभिभूत किया -लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ने ट्वीट मे लिखा है की कुंडलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मन में जो आध्यात्मिक शांति महसूस हुई उसे शब्दों में अभिव्यक्त करना असंभव है। मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकौशल ने अभिभूत किया।
कुंडलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मन में जो आध्यात्मिक शांति महसूस हुई उसे शब्दों में अभिव्यक्त करना असंभव है। मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकौशल ने अभिभूत किया।#kundalpurmahotsav pic.twitter.com/ePHii9VcwQ
— Om Birla (@ombirlakota) February 19, 2022
वर्षों-वर्षों से मुझे श्री महावीर जी जाने का सौभाग्य मिलता है –पीयूष गोयल
देशवासियों एवं समाज के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना धर्म निभाऊ यही हमारा उद्देश्य- श्री गोयल
केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा टेक्सटाइल एवं मंत्री पीयूष गोयल (राज्यसभा में सदन के नेता) ने कहा है की आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज रूबरू दर्शन करने का आज मुझे सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा मेरी माँ जैन धर्म में पैदा हुई थी तब से परिवार में हम सबको शिक्षा मिली, वर्षों-वर्षों से मुझे श्री महावीर जी जाने का सौभाग्य मिलता है, लेकिन आज आचार्य श्री के दर्शन करके उनके आशीष वचन सुने। आचार्य श्री ने देश को कैसे आगे बढ़ाना है, भारत देश को विश्व शक्ति बनाना है, कैसे हमारे हाथ-करघाओं को और मजबूत बनाना है, के बारे में मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा की आचार्य श्री ने जो प्रेरणा दी है उस पर अच्छे तरीके से आगे भी काम करता रहूं देश, देशवासियों एवं समाज के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना धर्म निभाऊ यही हमारा उद्देश्य है।

इस दौरान कुण्डलपुर पंचकल्याणक महामहोत्सव के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। तदोपरांत अतिथियों ने निर्माणाधीन बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किये और मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यो को देखा और सराहना की।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, विधायक हटा पीएल तंतुवाय, विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार विकास अग्रवाल भी मौजूद थे।
दमोह लोकसभा में इतने बड़े भव्य महोत्सव का सफल आयोजन परम पूजनीय श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।
आप की प्रेरणा से जीवन में हर संकल्प सार्थक हुआ है। आपका आशीर्वाद बना रहे, ह्रदय से आभार। @PMOIndia @AmitShah @ombirlakota @PiyushGoyal #kundalpurmahotsav pic.twitter.com/iS5bljwYDY
— Prahlad Singh Patel ( वृक्ष से जल, जल से जीवन) (@prahladspatel) February 19, 2022

