विशाल महापंचायत : जिहादी व्यक्ति द्वारा 8 वर्षीय दलित बालिका गुड़िया वाल्मीकि की नृशंस हत्या के विरोध में हिंदू महापंचायत

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में एक जिहादी ने 8 वर्षीय अबोध बालिका की निर्मम हत्या 7 अक्टूबर को कर दी, पूरा हिंदू समाज इस दुर्दांत घटना पर अत्यंत दुखी है और सोचने पर मजबूर हो गया है कि वे कहां पर सुरक्षित है उनके बच्चे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीहै लोगों में आक्रोश है, लोगों का प्रशासन के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है, विश्व हिंदू परिषद जो पहले भी ऐसी घटनाओं के विरोध में लोगों के साथ खड़ा हुआ था अब भी उस अबोध बालिका की निर्मम हत्या के विरोध में विराट हिंदू महापंचायत की गई जिसमे सभी जाति, बिरादरी के लोगों तथा सभी हिंदू संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना जी ने कहा जिहादियों द्वारा पूरे भारतवर्ष में कई प्रकार से आतंक फैलाया जा रहा है कभी लव जिहाद में हिंदू युवतियों को फंसा कर उनकी हत्या करना, कभी जमीन जिहाद इत्यादि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, दूषित मानसिकता वाले यह जिहादी अपने कुकृत्य से बाज नहीं आ रहे हैं अभी हाल ही में 1 अक्टूबर को दिल्ली के सुंदर नगरी में मनीष की हत्या कर दी गई उससे पहले भी दिल्ली में कई जगह हत्याओं का सिलसिला चल रहा था और अब दिल्ली के नरेला में मानसिक रूप से बीमार जिहादी ने 8 वर्षीय अबोध बालिका गुड़िया की हत्या कर दी। उन्होंने कहा समाज को एकजुट होकर प्रतिकार करने होगा जिससे भविष्य में कोई ऐसी घटना न होने पाए।

सुरेंद्र गुप्ता जी ने अबोध बालिका गुड़िया वाल्मीकि की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों का संबोधन किया और कहां ऐसी घटनाएं बहुत ही चिंताजनक है क्योंकि ऐसी घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब कोई ना कोई घटना इन जिहादियों द्वारा कर दी जाती है ऐसा लगता है कि यह जिहादी हमें चुनौती दे रहे हैं इसलिए उन्होंने लोगों से अपील करें कि आप सतर्क रहें तथा श्रीमान सुरेंद्र गुप्ता जी ने प्रशासन से अपील की कि इस घटना पर अपराधी पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए तथा लोगों से शांतिपूर्ण रहते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया।

बजरंग दल प्रांत संयोजक भारत बत्रा जी ने सभी हिन्दुओं से एक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जाति पंथ चाहे अनेक हैं, हिंदू हम सब एक हैं।

इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष नरसिंह जी, विभाग मंत्री तोताराम जी और अश्वनी वर्मा जी सहित विभाग, जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *