Posted in

भाजपा का अभियान #feedtheneedy के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 26 लाख 03 हजार 347 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया गया

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने सफाई-कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट, दस्ताने और मास्क वितरित किए और सभी सफाई-कर्मचारियों का धन्यवाद किया

किसी भी व्यक्ति को कहीं भी आवश्यक सामग्री व राशन सामग्री या भोजन की आवश्यकता हो तो वह अपने आसपास के भाजपा कार्यकर्ता को इससे अवगत कराएं- कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिन-रात एक कर जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रदेश महामंत्री श्री सिद्धार्थन अलग-अलग जिलों में जाकर खाने की गुणवत्ता का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। श्री सिद्धार्थन व भाजपा विधायक श्री ओपी शर्मा ने सफाई-कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा किट, दस्ताने और मास्क वितरित किए और सभी सफाई-कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

#feedtheneedy अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों को नियमित रूप से सुबह-शाम ताजा भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए तथा खाने की बर्बादी भी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। इस वैश्विक महामारी के कारण किसी को घबराना नहीं है व किसी भी व्यक्ति को कहीं भी आवश्यक सामग्री व राशन सामग्री या भोजन की आवश्यकता हो तो वह अपने आसपास के भाजपा कार्यकर्ता को इससे अवगत कराएं। अब जबकि लॉक डाउन 3 मई तक होने वाला है, ऐसे समय में भी हमारे पास जरूरतमंद की मदद के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी जरूरतमंद या गरीब परिवार को इस दौरान जीवन-यापन को लेकर कोई भी समस्या ना हो

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 26 लाख 03 हजार 347 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 12 अप्रैल को 1 लाख 81 हजार 111 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 033 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 144 लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 16 हजार 857 लोग, केशवपुरम के 4 लाख 491, नजफगढ़ के 1 लाख 60 हजार 754, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 18 हजार 147, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 15 हजार 600, दक्षिणी दिल्ली के 1 लाख 65 हजार 272, महरौली के 2 लाख 50 हजार 368, मयूर विहार के 1 लाख 02 हजार 914, शाहदरा के 44 हजार 105, नवीन शाहदरा के 1 लाख 31 हजार 094, उत्तर पूर्वी के 2 लाख 97 हजार 105, नई दिल्ली के 1 लाख 56 हजार 431, करोल बाग के 2 लाख 22 हजार 972, चांदनी चौक के 2 लाख 21 हजार 237 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34