Posted in

मुख्य आयुक्त एवं उपमुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन, भारत सरकार का दिव्यांग अस्पताल में अभिनंदन


30 अगस्त 2025 | भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेन्टर में भारत सरकार में मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. एस. गोविन्दराज एवं उपमुख्य आयुक्त प्रवीण प्रकाश अम्बष्ट का अस्पताल के संस्थापक महासचिव पदमश्री बिमल जैन ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों को बारीकी से निरीक्षण किया एवं यहाँ की सेवाओं को देखकर अभिभूत थे। मुख्य आयुक्त ने आज 15 से ज्यादा श्रवण बाधित मरीजों को श्रवण बाधित मरीजों को श्रवण यंत्र तथा 5 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किया। भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सेवा के 25 वर्ष पूरा कर चुका है तथा सरकार से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपमुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन, भारत सरकार श्री प्रवीण प्रकाश अम्बष्ट ने अस्पताल की सेवाओं को देखकर कहा कि यह अस्पताल बिहार, झारखण्ड, असम, नेपाल, महाराष्ट्र, दार्जिलिंग आदि स्थानों के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र है। इस अवसर पर विवेक माथुर, अमर कसेरा एवं संजय ड्रोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *