Posted in

#feedtheneedy कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 65 लाख 95 हजार 233 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों लोग लाभान्वित हुए

नई दिल्ली, 3 मई। दिल्ली में किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा ना सोना बड़े इसी उद्देश्य के साथ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन दिल्ली में लाखों लोगों को भोजन बांट रहे हैं व मोदी किट का वितरण भी कर रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन की निगरानी में भाजपा कार्यकर्ता गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की समुचित व्यवस्था कर रहे हैं। श्री सिद्धार्थन द्वारा आज रानीबाग, ककरोला, सागरपुर वार्ड में ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरीत की गई व दिल्ली भाजपा के शहरी केंद्र प्रमुखों को अपने शहरी केंद्र पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए सेनिटाइजर मशीन व दवाई, दस्ताने एवं मास्क वितरीत किए गए।

#feedtheneedy अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोई भी अपने घरों से ना निकले। गरीब और जरूरतमंद लोगों को लॉक डाउन के कारण किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता खुद उन तक पहुंच कर उन्हें फूड पैकेट्स और खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। जनसेवा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य के लिए अटल है। हम सभी अपने नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विपरीत परिस्थिति से लोगों को निकालने के लिए तथा उनके हौसले को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 65 लाख 95 हजार 233 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 2 मई को 1 लाख 86 हजार 729 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 16 हजार 705 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 02 हजार 980 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए

#feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 11 हजार 846, केशवपुरम के 9 लाख 82 हजार 222, नजफगढ़ के 4 लाख 03 हजार 795, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 14 हजार 007, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 15 हजार 069, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 30 हजार 992, महरौली के 5 लाख 66 हजार 994, मयूर विहार के 2 लाख 48 हजार 151, शाहदरा के 87 हजार 612, नवीन शाहदरा के 3 लाख 82 हजार 751, उत्तर पूर्वी के 7 लाख 17 हजार 650, नई दिल्ली के 4 लाख 11 हजार 466, करोल बाग के 5 लाख 89 हजार 027, चांदनी चौक के 5 लाख 33 हजार 651 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34