धमेंद्र चौहान (बरौला) को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी नोएडा मे ज़िला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला

 

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी में नोएडा के धमेंद्र चौहान (बरौला) को ज़िला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।  धर्मेंद्र चौहान  भाजयुमो के उपाध्यक्ष बनने से पहले भी पार्टी में कई हम पदों पर रहे हैं। बीजेपी से सन 2012 से जुड़े हुए हैं युवा नेता धर्मेन्द्र।

साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रकोष्ठ का ज़िला संयोजक नोएडा महानगर बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी का प्रचार करते हुए पार्टी को मजबूती दिलाने का काम किया। इसके अतिरिक्त भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि को लेकर जिला स्तर की ज़िम्मेदारी भी सौंपी थी जिसको चौहान ने बखूबी निभाया था।

साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा सीट पर लग्नशीलता और कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें कई बड़ी ज़िम्मेदारी दी हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *