सेंटर पर 18 से 44 और 45 साल से अधिक उम्र के पत्रकार व उनके परिजन वैक्सीन लगवा सकते हैं, मौके पर पंजीकरण भी कर सकेंगे
माता सुंदरी रोड स्थित राजकीय सर्वोदय बाल/कन्या विद्यालय में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए फ्री वैक्सीनेशन सेंटर की शुरूआत की। इस सेंटर पर 18 से 44 और 45 साल से अधिक उम्र के पत्रकार व उनके परिजन वैक्सीन लगवा सकते है और मौके पर पंजीकरण भी कर सकेंगे।
वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज से इस स्कूल में पत्रकारों और उनके परिवार के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था शुरू की जा रही है। कई दिनें से पत्रकारों की तरफ से मांग की जा रही थी कि उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाए। मुझे बहुत खुशी है कि आज यह व्यवस्था स्कूल में शुरू की जा रही है। यहां पर 18 से 44 और 45 साल से अधिक उम्र के दोनों श्रेणियों के पत्रकार और उनके परिवार के लोग आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया जा सकेगा। मेरी सभी पत्रकारों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। इस समय वैक्सीन के जरिए ही अपने आप को कोरोना से बचा सकते हैं।
समस्त मीडियाकर्मी और उनके परिवार के लिए आज मुख्यमंत्री @arvindkejriwal जी ने walk-in वैक्सीनेशन सुविधा की शुरूआत की ।
DDU Marg काली मंदिर के पास स्थित सरकारी स्कूल में मीडिया के सभी साथी अपना और अपने परिवार का वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। pic.twitter.com/7kNTEVtIsn
— Manish Sisodia (@msisodia) May 31, 2021

