गुरुग्राम यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी का निर्वहन सच्ची निष्ठा, ईमानदारी व समर्पित भाव करती रही है, इस बात का प्रमाण सामने आया है। डॉ राजेश मोहन IPS पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम के निर्देशन में कार्य करते हुए सि0 नितीश ने महत्वपूर्ण कागजात सहित खोए कीमती पर्स को उसकी असल मालकिन को दिया।

घटना कुच्छ इस प्रकार थी की कल दिनांक 06.07.2025 को शाम समय करीब 07.00 बजे सि0 नितीश सदर बाजार मे हनुमान मंदीर के नजदीक अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उन्हे शाम के समय एक पर्स रोड पर गिरा हुआ मिला। जो सि0 नितीश ने उस पर्स को उसके असल मालिक को लौटाने के इरादे से उसे खोलकर देखा तो उसमे आधार कार्ड, PAN Card, Bank of Baroda ATM Card कुछ कैश सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे। उसके असल मालिक का पता लगाने के लिए सि0 नितीश आज दिनांक 07.07.2025 को सुबह करीब 10.30 बजे उस पर्स मे मौजूद Bank of Baroda के ATM Card को लेकर Bank of Baroda गया जहाँ उसने बैंक के अधिकरियो से ATM Card देते हुए संबंधित मालिक से संपर्क करने के लिए बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जिस पर संपर्क करके किया तो फोन हीरा पुत्री तारा दत्त चतुर्वेदी निवासी अलमोडा, उतराखंड हाल पता नरसिंहपुर, गुरुग्राम ने उठाया और बताया कि यह पर्स उसका है। कल शाम के समय सदर बाजार मे मैं खरीदारी करने के लिए गई थी, जो सदर बाजार मे मेरा पर्स कही गिर गया था। सि0 नितीश ने पर्स की मालकिन नरसिंह गुरुग्राम निवासी हीरा को अपनी ड्यूटी की जगह का पता/लोकेशन बताई। आज दिनांक 07.07.2025 को हीरा ने अपने भाई बहन को पर्स लेने के लिए सि0 नितीश द्वारा बताई हुई लोकेशन पर भेजा। सि0 नितीश ने पुष्टि करने के बाद पर्स को लौटा दिया।

