भाजपा ने पूछे केजरीवाल से पांच सवाल

केजरीवाल के विधायक और निगम पार्षद ने मिलकर कल्यापुरी को कूड़ाघर बना दिया-मनोज तिवारी

हैरानी भी शर्मसार हो जाती है जब देखने को मिलता है केजरीवाल की तरक्की के छह साल-मनोज तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पिछले छह सालों में जो भी वादे किए थे, उसे पूरा करने में नाकाम रही है। दिल्ली को कूड़ाघर बनाने वाले अरविन्द केजरीवाल के साफ पानी देने के बड़े-बड़े वादों का क्या हुआ? आज दिल्ली की जनता नाले के पानी पीने को मजबूर है। प्रेसवार्ता में कल्यापुरी की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षद ने मिलकर पूरे वार्ड की बदतर हालात कर दी है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा विधायक अभय वर्मा, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद बछेती और कल्याणपुरी से भाजपा उम्मीदवार सियाराम कन्नौजिया मौजूद थे।
मनोज तिवारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली का सलाना बजट 65,000 करोड़ रुपये है, लेकिन पिछले छह सालों में कल्यापुरी में एक पार्क तक नहीं बने। सीवर की सुविधा से वंचित, गली, सड़कों और नालियों की लचर स्थिति के साथ लोग नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं। मुफ्त बिजली की बात करने वाले केजरीवाल के पास क्या इस सवाल का जवाब है कि एक झुग्गी में रहने वालों को हजारों रुपये बिजली बिल आ रहे हैं।
Image
मनोज तिवारी ने केजरीवाल के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की झूठी बाते करने वाले केजरीवाल आज महिला का उत्पीड़न करने वालों का साथ दे रहे हैं। विकास कार्य को रोककर विनाश करने पर क्यों तुले हुए हैं। इतना सबकुछ देखने और सुनने के बाद हैरानी भी शर्मसार हो जाती है जब बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर पर विकास देखने को मिलता है और पीने के लिए गंदे नाले की बदबूदार पानी।
    भाजपा ने पूछे केजरीवाल से पांच सवाल
1. दिल्ली को जब साफ पानी नहीं तो ‘आप’ क्यों?
2. दिल्ली को बनाया कूड़ेदान फिर ‘आप’ क्यों?
3. कल्याणपुरी में आप एमएलए फिर भी वार्ड बदहाल क्यों?
4. दिल्ली में विकास की जगह विनाश क्यों? दिल्ली के विकास में ‘आप’ कहां?
5. सुरक्षा पर बड़े वादे, सारे अधूरे फिर ‘आप’ क्यों?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *