इंडोनेशिया ने खोली पहली स्टेट हिन्दू यूनिवर्सिटी

इंडोनेशिया ने देश में पहली हिन्दू यूनिवर्सिटी खोली है. ये यूनिवर्सिटी बाली के देनपसार में स्थित है. 31 जनवरी 2020 को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने नई यूनिवर्सिटी के लिए आदेश पर हस्ताक्षर किए. ये यूनिवर्सिटी आई गुस्ती बागुस सुग्रीव के नाम पर है. सुग्रीव इंडोनेशिया की जानीमानी हस्ती रहे हैं. उनका धार्मिक, शिक्षा सेक्टर और सामुदायिक गतिविधियों में नेता के तौर पर बहुत नाम रहा है.

पहले इस यूनिवर्सिटी को स्टेट हिन्दू धर्म संस्थान के तौर पर जाना जाता था. विडोडो प्रशासन के मुताबिक इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा सुग्रीव के देश के प्रति समर्पण और हिन्दुत्व के मूल्यों को समझने में दिए योगदान को देखते हुए लिया गया. सुग्रीव ने मुस्लिम बाहुल्य देश में सभ्यता की जड़ों पर जागरूकता जगाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *