उत्तर पश्चिम लोकसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकाल का संदेश सुनाया

उत्तर पश्चिम लोकसभा के नांगलोई क्षेत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में जनसभा की।कार्यक्रम का आयोजन बाहरी दिल्ली भाजपा के ओबीसी मोर्चे ने किया था।

अपने संबोधन में मोहन यादव ने तीर्थ स्थानों के विकास के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की और कहा कि चाहे मेरे राज्य का महाकाल लोक हो,काशी का विकास हो या अयोध्या का भगवान श्रीराम का मंदिर हो।सभी धार्मिक स्थानों का तेजी से विकास हो रहा है।अब मथुरा की बारी है।शीघ्र ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर हमें भव्य मंदिर देखने को मिलेगा।कन्हैया हमें बुला रहे हैं। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टचार से घिरी कांग्रेस में अब कोई न नेता बचा है, न ही उसका कोई विजन है।उनकी जाति- धर्म में बांटकर लड़ाने वाली नीति को जनता समझ चुकी है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।अब राहुल गांधी पिता की सीट अमेठी गंवाने के बाद मां की लोकसभा सीट अमेठी भी गंवाने वाले हैं।जनता इन अवसरवादियों को माफ नहीं करेगी।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया का हाथ पकड़कर कहा कि यह मोदी जी के दूत हैं,इन्हें भारी मतों से जितवा दीजिए। मैं महाकाल की ओर से उनका दूत बनकर दोबारा आऊंगा और लड्डू खिलाऊंगा।भगवान महाकाल श्रीराम के विरोधियों को करारा सबक सिखाएंगे।इस बार कांग्रेस को ऐतिहासिक हार मिलेगी।

vsp live

जनसभा को लोकसभा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया और नांगलोई – मुंडका विधानसभा से विधायक रहे मनोज शौकीन सहित कई ओबीसी नेताओं ने संबोधित किया।

दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ,प्रदेश मंत्री नरेश ऐरन,लोकसभा संयोजक जयभगवान यादव,जिला सह प्रभारी संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष रामसिया शरण,विधानसभा संयोजक वरुण सैनी,निगम पार्षद नीलू सिंह व गजेंद्र दराल,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष विष्णु किराड़, जाति बिरादरियों के प्रधानों सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित थे।मंच का संचालन जिला महामंत्री विक्रम गुप्ता ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *