ड्रग्स केस में भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया को मिली जमानत

कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिम्बाचिया को  मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी है। एक दिन पहले ही दोनों को ड्रग्स सेवन के आरोप में अदालत ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दोनों को 15,000 रुपये के बांड पर जमानत दी जाएगी।

हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को रविवार को मुंबई के मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया। उससे पहले, दोनों को उनके मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया था। न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ाया गया था। भारती को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया था जबकि उनके पति हर्ष को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

उनके खिलाफ लगे आरोपों पर, NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, “उनके खिलाफ ड्रग्स के सेवन के आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को मुंबई के अंधेरी स्थित उनके आवास से 86.5 ग्राम गांजा जब्त की गई।”

NCB के बयान में लिखा है- “NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजा का सेवन की बात स्वीकार की है। भारती सिंह को NDPS एक्ट 1986 के प्रावधानों के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। हर्ष लिम्बाचिया की जांच चल रही है।”ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत “छोटी मात्रा” है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *