बिग बी ने 50 हजार में खरीदी दिव्यांग द्वारा पैरों से बनाई गई पेंटिंग

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने काम के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई बार किसानों, बाढ़ पीड़ितों और सूखा पीड़ितों के लिए डोनेशन करते रहते हैं. हाल ही में अमिताभ ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया. एक दिव्यांग अमिताभ के पास अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा और अमिताभ ने ये पेंटिंग 50 हजार रुपये में खरीद ली.

दिव्यांग आयुष के हाथ नहीं हैं और वह अपने पैरों से पेंटिंग बनाते हैं. आयुष ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाई थी जिसे देखने के बाद बिग बी ने उन्हें मुंबई बुलाया और 20 मिनट मुलाकात की. अमिताभ ने जब आयुष की पेंटिंग देखी तो वह बस उसे देखते रह गए. आयुष ने अमिताभ की ये पेंटिंग उनके कौन बनेगा करोड़पति वाले लुक में बनाई थी.

आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा और उन्हें बहुत खुशी हुई. उन्होंने कहा कि वह उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं. उन्होंने कहा, “उसके चेहरे पर इतनी खुशी देखते तो आप दंग रह जाते. इसमें इसका खुद का भी प्रयास था और इसका एक दोस्त बना था चेतन गांधी और सुरेश जुम्मानी इनका बहुत प्रयास था. सोशल मीडिया का प्रयास रहा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *