Posted in

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के नए अध्यक्ष बने श्री दीपक सिंह

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के तेजतर्रार व आक्रामक महामंत्री दीपक आजाद सिंह को आज पार्टी के मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम द्वारा मुंबई अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन में दीपक सिंह जी की ऊर्जा, जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम और समर्पण को मान्यता देते हुए की गई है। मुंबई के धारावी में रहनेवाले दीपक सिंह जी की जन्म और कर्म भूमि मुंबई है, एवं एम.बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है।

दीपक सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत धारावी विधानसभा अंतर्गत युवा मोर्चा वॉर्ड महामंत्री के रूप में की। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए मुंबई युवा मोर्चा महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व को सफलतापूर्वक निभाया और अब मुंबई अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य शिविर, युवा उत्थान, खेलकूद गतिविधियां, पार्टी की विचारधारा का प्रचार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महाविकास अघाड़ी के भ्रष्टाचारी शासनकाल में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने सड़क पर उतरकर जनता के लिए आवाज़ बुलंद की। वे कमरे में रहकर राजनीति करने में नहीं बल्कि सड़क पर उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों आंदोलन करनेवाले व्यक्ति है। चाहे कोई प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक समस्या, दीपक सिंह स्वयं धरातल पर उतरकर लोगों की सहायता करते हैं।
दीपक सिंह पार्टी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा, पूर्ण समर्पण और मनोयोग से कार्य करने की भावना के लिए जाने जाते हैं। वे हमेशा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े रहे हैं, संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करते आए हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, अनुशासन, टीमवर्क और धारावी जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रियता स्पष्ट रूप से झलकती है, जो भाजयुमो मुंबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
नियुक्ति पर श्री दीपक सिंह जी ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, भाजपा मुंबई अध्यक्ष श्री अमित साटम जी, का विशेष धन्यवाद किया है, जिनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और विश्वास के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए चुनौती के साथ-साथ सेवा का नया अवसर है और वे पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा मुंबई और देश के विकास में योगदान देने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे। साथ कहा कि, “पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य मुंबई के हर युवा तक पूरी निष्ठा व मनोयोग से भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुँचाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *