मुंबई: नहीं रहें भाजपा के पूर्व विधायक सरदार तारा सिंह

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह सूचना दी कि महाराष्ट्र के पूर्व भाजपा विधायक सरदार तारा सिंह का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के कारण  यहां निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मीडिया को यह जानकारी दी की, “सरदार तारा सिंह ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।” सोमैया ने कहा, “वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे और विभिन्न बीमारियों का इलाज चल रहा था।” सिंह ने पहले मुंबई में मुलुंड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लिखा, मेरे वरिष्ठ सहयोगी, भाजपा नेता सरदार तारासिंग, का आज सुबह लीलावती अस्पताल में लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

सरदार तारा सिंह वही विधायक है जो मुंबई के मुलुंड निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार  विधायक चुने गए थे। हालांकि, तारा सिंह को 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। ख़बरों के मुताबिक बीजेपी ने कथित तौर पर उनकी उम्र और पीएमसी बैंक घोटाले के कारण उनका नाम हटा दिया।

पीएमसी बैंक के पूर्व निदेशक रजनीत सिंह और सरदार तारा सिंह के बेटे को मुंबई पुलिस ने पीएमसी बैंक घोटाला मामले में 2019 में गिरफ्तार किया था। सरदार तारा सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से की थी। वह  कॉर्पोरेटर के रूप में भी काम कर चुके थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *