लाल किला मैदान में आयोजित होगा सिद्ध महार्चना महोत्सव

आगामी 13 नवंबर को सप्तम पट्टाचार्य चरित्र शिरोमणि परमपूज्य 108 आचार्य श्री अनेकान्तसागर जी मुनिराज के सानिध्य में होगा आयोजन

कल्पतरू शांतिनाथ भक्त परिवार दिल्ली, धनेंद्र कुमार जैन ( धन्ना सेठ) प्रधान जैन मंदिर निर्माण विहार इत्यादि के सौजन्य से होगा यह विशाल समागम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे मुख्य अतिथि

आगामी 13 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में सप्तम पट्टाचार्य चरित्र शिरोमणि परमपूज्य 108 आचार्य श्री अनेकान्तसागर जी मुनिराज के सानिध्य में विशाल सिद्ध महार्चना महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कल्पतरू शांतिनाथ भक्त परिवार दिल्ली व धनेंद्र कुमार जैन ( धन्ना सेठ) प्रधान जैन मंदिर निर्माण विहार इत्यादि आयोजकों के सौजन्य से होने वाले इस उत्सव में 10 हज़ार इंद्र व इंद्राणी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जबकि विधानाचार्य की भूमिका में पंडित संदीप शास्त्री सजल होंगे। देशभर के भक्त परिवारों और जैन समुदाय के अलग अलग संगठनों को इस उत्सव के लिए आमंत्रित किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सहित समाज के अनेकों प्रतिष्ठित जनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया है।

जैन मंदिर निर्माण विहार के प्रधान धनेंद्र कुमार जैन (धन्ना सेठ) और उनके साथियों ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें इस समारोह के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर उनके साथ इस अवसर पर अशोक जैन बड़ोदा, सुनील जैन दिल्ली, दीपक अनिल जैन टिंकु, अभिषेक जैन दीप ज्योति रबर नॉएडा और अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *