सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद हर दिन एक नयी गुत्थी खुलते जा रही है, या कहें तो यह केस काफी पेचीदा बनता जा रहा है। यह आत्महत्या है या मर्डर, लोग इस बात को लेकर अबतक सोच में हैं।
काफी गलत ख़बरों और तरीकों से इस केस को सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है, हर दिन एक नए पहलु पर बहस जारी है। सी बी आई के हाथ यह केस सौंपे जाने के बावजूद लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
दरअसल, सीबीआई ने सुशांत के कमरे की चाबी बनाने वाले से पूछताछ की, जिसने सिद्धार्थ पिठानी के कहने पर 14 जून की सुबह चाबी बनाई थी। सुशांत के वकील से जब इस से जुड़े सवाल किये गए तो उन्होंने कहा , की न तो वो कोई बात कर सकते हैं और न हीं कोई प्रक्रिया दे सकते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का कहना है की इंवेस्टिगेशन के बाद कई चीजें सामने आई हैं। अगर सुशांत के कमरे की चाबी वाकई में खो गई है, तो यह काफी सीरियस मामला है। क्योंकि, जिस कमरे में सुशांत की मौत हुई है, और उस कमरे की चाबी नहीं है तो न जाने कितने लोग गए होंगे। और शायद किसी ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की होगी। और फिर कमरे को बंद कर दिया होगा।
सुशांत की थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर भी सीबीआई पूछताछ के लिए डीआरडीओ ऑफिस पहुंचीं। श्रुति मोदी के वकील का कहना है कि श्रुति मोदी, सुशांत के ड्रग्स वाली बात पता चलने के बाद जॉब छोड़ना चाहती थीं।
हालांकि, इस केस पर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से रोज़ ही पूछताछ चल रही है और कई मामले सामने भी आये हैं।
यह मर्डर है या आत्महत्या, यह तो सी बी आई हीं बता सकती है, लेकिन आय दिन नयी नयी हलचल ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। नेपोटिज़्म और स्टार किड्स के किसी भी काम को लोग भारी संख्या में बॉयकॉट कर रहे हैं।
कई खुलासो में से यह बात भी है की , 2019 में रिया से मिलने के बाद सुशांत की मानसिक स्थिति लगभग ख़राब ही रहती थी।
सोशल मीडिया पर यह केस अलग रूप ले रहा है, और अब देखना बस यह बाकी है की, आखिर कबतक इस मामले में किसी बात की पुष्टि की जायगी।

