दिल्ली के अंदर बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना केस में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली सरकार बहुत बारीकी से कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। दिल्ली में अब 40 हजार की जगह 1.25 लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही, वैक्सीनेशन सेंटर 500 से बढ़ा कर 1 हजार किए जाएंगे। सरकारी सेंटर्स पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वैक्सीन सबके लिए खोल दी जाए और राज्य सरकारों को युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन की इजाजत दी जाए। अगर केंद्र सरकार सबको वैक्सीन लगाने की छूट देती है और हमें पर्याप्त वैक्सीन मिलती है, तो हम 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाए नहीं, जो लोग भी योग्य हैं, वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

