Posted in

15वें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे; जानिये यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के आंकड़े क्या रहे?

भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। संसद भवन में कुल चार राउंड में की गिनती के बाद आंकड़े जो जारी हुए हैं, उनमें एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाई गईं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की। जहां श्रीमती मुर्मू जी को इस चुनाव में कुल 2824 प्रथम वरीयता के वोट मिले है, वहीं यशवंत सिन्हा को 1877 प्रथम वरीयता वोट मिले। इस आधार पर श्रीमती मुर्मू जी ने 6 लाख 76 हजार 803 वैल्यू के बराबर वोट जुटाऐ , जबकि यशवंत सिन्हा ने 3 लाख 80 हजार 177 वोट ही हासिल किये। 

निर्वाचित सांसदों द्वारा किये गए वोट की गिनती पूरी होने के बाद पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए, दूसरे चरण में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती के बाद के नतीजे घोषित हुए। तीसरे राउंड के अंत तक ही द्रौपदी मुर्मू ने 5,77,777 वोट हासिल कर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी। चौथे राउंड में यशवंत सिन्हा को द्रौपदी मुर्मू से ज्यादा वोट मिले। हालांकि, इस राउंड में ज्यादा वैल्यू वोट हासिल करने के बावजूद उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। 

पहला राउंड- सांसदों के वोट के नतीजे

राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के वोटों की गिनती पहले राउंड में की गई। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसदों के वोट मान्य थे। हालांकि, इनमें 15 मत रद्द हो गए, और कुछ सांसदों ने वोट नहीं डाले थे। कुल 748 सांसदों के 5,23,600 वैल्यू तक के वोट पहले राउंड में काउंट हुए थे।

1. द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले: 540 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 3,78,000

2. यशवंत सिन्हा

  • यशवंत सिन्हा को मिले: 208 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू रही: 1,45,600

इनमें मुर्मू को 72 फीसदी सांसदों का समर्थन हासिल हुआ है, जबकि यशवंत सिन्हा के लिए सिर्फ 28 फीसदी सांसदों ने ही वोट किया। यानी पहले राउंड में ही श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को यशवंत सिन्हा से 232 वोटो की बढ़त हासिल हुई । 

दूसरा राउंड: आंध्र प्रदेश से लेकर झारखंड तक की गिनती

सांसदों के वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने अल्फाबेटिक ऑर्डर में राज्य की विधानसभाओं से डाले गए वोटों की गिनती शुरू कर दी। आंध्र प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। दूसरे राउंड के बाद कुल वैध वोट 1138 रहे। इन वोटों की वैल्यू 1,49,575 रही।

द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 809 वोट
  • इनकी वैल्यू 1,05,299

यशवंत सिन्हा 

  • यशवंत सिन्हा को मिले 329 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 44,276

तीसरा राउंड: कर्नाटक से पंजाब तक  

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की गिनती के बाद तीसरे राउंड के नतीजे घोषित किए। इस राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब के विधायकों द्वारा डाले गए वोटों और वोट वैल्यू की गणना की गई। तीसरे राउंड में कुल 1,333 वैध वोटों की गिनती हुई। इन वोटों की वैल्यू 1,65,664 रही।

द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 812 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 94,478

यशवंत सिन्हा

  • यशवंत सिन्हा को मिले 521 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 71,186

चौथा राउंड: राजस्थान से तेलंगाना तक ये आए नतीजे

चौथे और अंतिम राउंड में चुनाव आयोग ने राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती की। इस राउंड में यशवंत सिन्हा द्रौपदी मुर्मू से आगे रहे। इसमें 2,18,141 वैल्यू के 1482 वैध वोटों की गिनती हुई।

द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू को मिले 663 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 99,026

यशवंत सिन्हा

  • यशवंत सिन्हा को मिले 819 वोट
  • इन वोटों की वैल्यू 1,19,115

आखरी परिणाम

पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के चुनावी नतीजों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि कुल 4754 वोट डाले गए और इनमें 4701 वोट वैध पाए गए। 53 वोटों को अवैध करार दिया गया। 

  • श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इन मतों का मूल्य 6,76,803 रहा। 
  • यशवंत सिन्हा को इन चारों राउंड में कुल 1,877 वोट मिले हैं। इन मतों का मूल्य 3,80,177 है। 

आपको बात दें कि विधायकों और सांसदों के कुल वोट को मिलाकर ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ कहा जाता है। वर्तमान में यह संख्या 10,86,431 है। इस संख्या के आधार पर आधे से ज्यादा वोट यानी 5,43,216 मत पाने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34