फ्रांस से लगातार उड़ान भरकर Rafale एयरक्राफ्ट का दूसरा दस्ता भारत पहुंचा

फ्रांस से आज राफेल विमानों का दूसरा दस्ता 4 नवंबर को रात 8:14 बजे भारत पहुंचा। आज तीन राफेल लड़ाकू विमान जामनगर एयरबेस पहुंचे।

वायुसेना के मुताबिक, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद विमान नॉनस्टॉप गुजरात के जामनगर एयरबेस पर करीब साढ़े आठ घंटे में लैंड किया. इस दौरान हवा में ही विमान में तीन बार ईंधन भरा गया.

इससे पहले 28 जुलाई को पांच राफेल भारत पहुंचे थे और 10 सितंबर को अंबाला में आधिकारिक तौर पर विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच इन विमानों को लद्दाख में भी तैनात किया गया था.

 

A

आप को बता दें कि फ्रांस से भारत मे कुल 36 राफेल विमानों का सौदा किया है। इसके बाद तीन विमान जनवरी और फिर मार्च में 3, अप्रैल में 7 राफेल लड़ाकू विमान भारत को मिल जाएंगे। आज मिले विमानो से भारत के पास कुल 8 रफ़ाल हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *