सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 3 दिवसीय मेला 1 जुलाई से 3 जुलाई 2022 के बीच त्यागराज स्टेडियम में आयोजित

1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक त्यागराज स्टेडियम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा | इस मेले में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों से सम्बन्धी उत्पाद बनाने वाली कंपनियों , स्टार्ट अप्स और संस्थाए भाग लेंगी और अपने उत्पादकों को एक मंच से लोगो के बीच साझा कर पाएंगे | इस मेले में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्प जैसे मिट्टी के बर्तन, कपड़े , पेपर और जूट से बने बैग्स , बायो डिग्रेडेबल चीज़ो से बनी क्राकरी को प्रदर्शित किया जाएगा | साथ ही रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी चीज़े जैसे ट्रेज, फूलदान, स्टैंड, फोटो  फ्रेम्स आदि,कंपोस्टेबल उत्पाद, कंपोस्टेबल खाद्य पैकेजिंग सामग्री , घरेलू सजावट का सामान भी इस प्रदर्शनी में शामिल रहेंगे |  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर कार्य कर रहे उत्पादक पंजीकरण कराने के लिए पर्यावरण विभाग की बसाइट  www.environment.delhigovt.nic.in  पर लॉग इन कर सकते है |

पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। उन तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *