पद्म पुरस्कार 2027: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदन
प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन/सिफारिश प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर की जाएगी।
सभी नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।
पद्म पुरस्कार क्या हैं?
पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू हुए ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
पात्रता और महत्वपूर्ण बातें
- सभी नागरिक, बिना किसी भेदभाव के, नामांकन के पात्र हैं
- स्व-नामांकन (Self Nomination) की भी अनुमति है
- सरकारी कर्मचारी (डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर) पात्र नहीं हैं
- पुरस्कार “विशिष्ट कार्य” (Work of Distinction) के लिए दिए जाते हैं
“पीपल्स पद्म” पर जोर
सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों को “जनता का पद्म” बनाना है। इसलिए आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसे योग्य लोगों का नामांकन करें, जो—
- महिलाएं
- समाज के कमजोर वर्ग
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)
- दिव्यांगजन
- निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले
नामांकन के लिए आवश्यक जानकारी
- पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी भरना अनिवार्य
- अधिकतम 800 शब्दों का उद्धरण (Citation), जिसमें व्यक्ति की उपलब्धियों का स्पष्ट विवरण हो
अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय और पद्म पुरस्कार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।
IMportant Web Link
Padma Awards : https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx .

