Posted in

प्रधानमंत्री मोदी भले ही कॉम्प्रोमाइज्ड है लेकिन भारत देश नही: अक्षय लाकड़ा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2026: आज दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने US Embassy के बाहर मोदी के खास डोनाल्ड ट्रंप की भारत-विरोधी टिप्पणी ‘Hell Hole’ कहने के के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्किल से US Embassy के तरफ जाने का प्रयास किया कि तब ही दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन भी कर लिया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही कॉम्प्रोमाइज्ड है लेकिन भारत देश नही है। राष्ट्रपति ट्रंप रोजाना भारत देश के खिलाफ कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे है और अजीबो गरीब आदेश भी दे रहे है। इस बार ट्रंप ने देश का अपमान किया ‘Hell Hole’ कह कर ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। PM मोदी की दोस्ती निजी तौर हो सकती है, पर देश के खिलाफ कोई बोलेगा तो युवा कांग्रेस उसके खिलाफ थी, है,और रहेगी, भारत माता की जय।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने मांग करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का US Embassy के बाहर इस अपमानजनक बयान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज करने का एक ही मकसद था कि दुनिया को साफ संदेश दिया जाए कि भारत के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और PM मोदी Compromised है।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा समेत दिल्ली सह प्रभारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैवरान कंसाना भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *