एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने संभाला भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार

नई दिल्ली, 1 अगस्त: एयर मार्शल तेजपाल सिंह AVSM VM ने 1 अगस्त 2026 को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (Deputy Chief of the Air Staff) का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

एयर मार्शल तेजपाल सिंह को 16 जून 1990 को लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में कमीशन किया गया था। उन्हें लड़ाकू विमान उड़ाने का व्यापक अनुभव है और उन्होंने 3,500 से अधिक घंटे की उड़ान पूरी की है। वह कैट ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं।

AIR MARSHAL TEJPAL SINGH

अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने भारतीय वायुसेना में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल, कमांड और स्टाफ नियुक्तियों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं। उनके विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल को देखते हुए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा जनवरी 2011 में वायु सेना पदक (Vayu Sena Medal) और जनवरी 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक (Ati Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया गया।

एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती SYSM AVSM VM का स्थान लिया है, जो 31 जुलाई 2026 को 39 वर्षों की गौरवपूर्ण और विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *