Posted in

बजरंग दल की बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा 17 अगस्त से, हिंदू आबादी में 4% वृद्धि का दावा

नई दिल्ली, 21मई 2026 : Vishwa Hindu Parishad के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री Milind Parande ने घोषणा की है कि इस वर्ष “श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा” 17 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि बजरंग दल द्वारा पिछले 21 वर्षों से आयोजित इस यात्रा के कारण पुंछ क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन पर रोक लगी है और स्थानीय हिंदू आबादी में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में मिलिंद परांडे ने बताया कि 1990 के दशक में आतंकवाद और सीमा पार से लगातार गोलाबारी के कारण पुंछ स्थित सदियों पुरानी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा लगभग बंद हो गई थी। वर्ष 2005 में Bajrang Dal द्वारा इस यात्रा को पुनः प्रारंभ किया गया, जिसके बाद हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सीमा पर तैनात सैनिकों के सम्मान का भी प्रतीक है। यात्रा के चलते मार्ग में स्थित कई हिंदू धार्मिक स्थलों का संरक्षण हुआ है और सीमा क्षेत्र में रहने वाले हिंदुओं के बीच “पलायन नहीं, पराक्रम” का भाव मजबूत हुआ है।

यात्रा कार्यक्रम

मिलिंद परांडे के अनुसार यात्रा का उद्घाटन 16 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में होगा। 17 अगस्त को सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं का जत्था पुंछ के लिए रवाना होगा। 18 अगस्त को बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के बाद यात्रा वापसी शुरू होगी। राजौरी और सुंदरबनी में पड़ाव के बाद श्रद्धालु शिवखोड़ी दर्शन करेंगे और अंत में कटरा पहुंचकर यात्रा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 27 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन देश के 4 से 5 राज्यों के श्रद्धालुओं के जत्थे शामिल होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है। श्रद्धालु दुनिया के किसी भी हिस्से से Budha Amarnath Official Portal (बाबा बुढ़ा अमरनाथ मंदिर | मंदिर और यात्रा मार्गदर्शिका) के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रेस वार्ता में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक Kishan Prajapat भी उपस्थित रहे।

Writer, Journalist and a Good Person

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *