Bengaluru Riots: बेंगलुरु पुलिस ने फरार कांग्रेसी नेता आर संपत राज को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा मामले में फरार कांग्रेसी नेता और पूर्व मेयर आर संपत राज (R Samoath Raj) को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। 11 अगस्त को हुई हिंसा में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी। संपत राज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं। उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। 11 अगस्त को बेंगलुरु के देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली इलाके में हिंसा हुई थी।

संपत राज पिछले महीने एक हॉस्पिटल से फरार हो गए था, जहां उनका Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज चल रहा था। पुलिस ने हाल ही में संपत राज के सहयोगी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया था। बेंगलुरु पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने इस बात की पुष्टि की कि संपत राज को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा डिटेल्स देने से इंकार कर दिया। रियाजुद्दीन पर संपत राज और एक अन्य फरार कांग्रेसी नेता जाकिर को पनाह देने का आरोप है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि, “रियाजुद्दीन अपनी कार में राज और जाकिर को नगरहोले के पास एक फार्महाउस में ले गया था और उन्हें कुछ दिन तक शरण दी थी।  ” नगरहोले एक राष्ट्रीय उद्यान है जो मैसुरू और कोडागु जिलों में फैला है। 

क्या है पूरा मामला 

कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भांजे नवीन कुमार ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किया था। इसके बाद  भीड़ उग्र हो गई और फिर विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर आग लगा दी थी।  मामले के आरोप पत्र के मुताबिक, देवरा जीवनहल्ली से कांग्रेस पार्षद संपत राज ने जाकिर के साथ मिलकर विधायक को राजनीतिक तौर पर खत्म करने के लिए हिंसा की साजिश रची थी।

संपत राज ने इस भीड़ को उकसाया था, जिसके बाद भीड़ ने मूर्ति के घर पर आग लगा दी थी। संपत राज पर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन जयंती को निशाना बनाने का आरोप है। उग्र भीड़ ने देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली थानों में आग लगाई थी।

बेंगलुरु हिंसा: कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज गिरफ्तार

चार लोगों की हुई थी मौत :

11 अगस्त को बेंगलुरु के देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली इलाके में हिंसा हुई थी  जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से तीन की मौत पुलिस की गोलीबारी में हुई थी। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में 65 मामले दर्ज किए थे और 350 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।कुछ दिन पूर्व पुलिस ने फरार पूर्व मेयर और आर संपत राज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस कांग्रेस पार्षद के खिलाफ डीजेहल्ली में 400 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *