Posted in

पानी के मीटर की गलत रीडिंग पर एक्शन में दिल्ली जल बोर्ड, जल बोर्ड के 10 कर्मचारी निलंबित, मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी के 20 कर्मचारी बर्खास्त, सभी पर एफआईआर के आदेश

पानी की गलत मीटर रीडिंग पर दिल्ली जल बोर्ड एक्शन में है। पानी की मीटर रीडिंग में जुटे जल बोर्ड के 10 कर्मचारी निलंबित किए गए हैं, इसके अलावा मीटर रीडिंग करने के लिए आउटसोर्स की गई एजेंसी के 20 कर्मचारी को भी बर्खास्त कर दिया गया है। सभी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। पानी की गलत मीटर रीडिंग की शिकायत आने पर दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सख्ती के आदेश दिए थे। गलत मीटर रीडिंग मिलने पर संबन्धित आउटसोर्स एजेंसी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर पूछा गया है कि क्यों न कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए। सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर दिल्ली जल बोर्ड जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को होने की किसी भी परेशानी पर सख्त कार्रवाई होगी‌।

दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थें। जिसके बाद जल बोर्ड मीटर रीडिंग की जांच में जुटा था। जिसमें कर्मचारियों की गलती पाई गई।

दिल्ली के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने गलत मीटर रीडिंग लेने के मामलों में दोषी पाए गए 30 मीटर रीडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पानी की मीटर रीडिंग में जुटे दिल्ली जल बोर्ड के 10 कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी के 20 कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं। इसके संबंध में शनिवार को आदेश दिया है। इनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हाल ही में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:

1. पिछले बिल की तुलना में पानी की खपत 50 फीसद से अधिक या कम होने पर मीटर रीडर के टैबलेट से बिलिंग रोकने के लिए एक सिस्टम चेक होगा। मीटर रीडिंग द्वारा लिए गए फोटो के अनुसार पानी की खपत की पुष्टि के बाद ही जेडआरओ कार्यालय द्वारा बिल जनरेट किया जा सकता है। यह कदम गलत रीडिंग बिलों पर अंकुश लगाएगा, जो बनाए जा रहे थे।

2. राजस्व अधिकारियों द्वारा सिस्टम में रेंडम आधार पर रोज़ाना ”मीटर रीडिंग इमेज ऑडिट’ किया जाएगा। यह निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय में से एक होगा। इससे व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता आएगी। इस व्यवस्था पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिससे सिस्टम में हेर-फेर की संभावना न के बराबर हो जाएगी। इससे मौजूदा बिलिंग प्रणाली से संबंधित सभी खामियों को भी दूर किया जा सकेगा। जिससे कि सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और काम पहले और आसान हो जाए।

3. दिल्ली जल बोर्ड अपने विजिलेंस सिस्टम को मजबूत करेगा। टैबलेट द्वारा अपलोड किए गए अनुचित फोटो के मामले में मीटर इंस्पेक्टर दोबारा जांच करेंगे और रीडिंग में गलतियों के मामले में मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीटर रीडिंग का फोटो सही नहीं आता है, तो इस स्थिति में मीटर निरीक्षक साइट का दौरा कर रीडिंग फोटो की जांच करेंगे। यदि मीटर रीडिंग फोटो में किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी, तो मीटर रीडर के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। इसके कारण बिलिंग प्रणाली में 100 फीसदी पारदर्शिता तथा किसी भी प्रकार की हेरा- फेरी नहीं होगी। वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के 41 जोनों में लगभग 26.50 लाख उपभोक्ताओं की रीडिंग लेने वाले लगभग 900 मीटर रीडर हैं। इनमें से लगभग 18 लाख उपभोक्ता मुफ्त पानी योजना के तहत जीरो बिल का लाभ उठाते हैं।

4. मीटर रीडर के लिए रोटेशन सिस्टम भी बिलिंग सिस्टम को मजबूत और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा। इस रोटेशन सिस्टम में हर बिलिंग साइकल में मीटर रीडर्स बदले जाएंगे। इसके द्वारा मीटर रीडर और ग्राहक में किसी भी प्रकार का सबंध नहीं बनेगा, जिसके कारण किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकेगा। जिससे सिस्टम में हेर-फेर की संभावना न के बराबर हो जाएगी। इससे बिलिंग प्रणाली में मजबूती मिलेगी। यह कदम बिलिंग प्रणाली तथा सिस्टम में किसी भी प्रकार शिकायत का कम मौका देगी। उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से और समयबद्ध तरीके से सेवाएं देने के लिए यह एक बेहतरीन कदम है।

सत्येन्द्र जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने और मौजूदा व्यवस्था में मौजूद परेशानियों को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए दिल्ली जल बोर्ड बिलिंग प्रणाली को पूरी तरीके से पारदर्शी बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to save temporary file for atomic writing. in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:34 Stack trace: #0 /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents() #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig() #2 {main} thrown in /home9/vspnewsi/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 34