Posted in

DRDO का 1,000 बेड का कोरोना वायरस अस्पताल बन कर तैयार

DRDO’s 1,000-bed coronavirus hospital is ready

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने DRDO द्वारा बनाए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल का दौरा किया। DRDO ने 11 दिनों में दिल्ली के कंटेनमेंट क्षेत्र में अस्थाई ढांचे के रूप में अस्पताल का निर्माण किया है।

दौरे के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी के लिए अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है, हमारे पास 15,000 से अधिक बेड हैं, जिनमें से 5,300 बेड ही भरे हैं। आईसीयू बेड की कमी है। यदि कोविड के मामलों कोई उछाल आता है, तो हमारे लिए ये कोविड बेड बहुत महत्वपूर्ण होंगे।
सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘डीआरडीओ का 1,000 बेड का कोरोना वायरस अस्पताल बन कर तैयार है। दिल्ली वालों की ओर से केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसमें 250 बेड आईसीयू के हैं। इस वक्त दिल्ली में इसकी बहुत जरूरत है।’

दिल्ली में अब तक लगभग 97,000 केस दर्ज हुए हैं, उनमें से 68,256 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में मरीजों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत को पार कर गई है और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 6,200 से घटकर 5,300 हो गई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस समय कोविड मरीजों के लिए 1,000 बेड की सुविधा बढ़ाना बहुत ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि भले ही अस्पतालों में भर्ती होने की आवश्यकता वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन यह सुविधा बहुत सारे लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिन्हें बेड की तत्काल आवश्यकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *