नोएडा- विशाल नि:शुल्क चिकित्सा व जांच शिविर का आयोजन

नोएडा, गौतमबुद्धनगर | दिनांक 19-12-21 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर 12 के बारातघर स्थित दवा बैंक परिसर में नोएडा लोक मंच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा तथा लायंस क्लब नोएडा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा व जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नोएडा लोक मंच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा तथा लायंस क्लब नोएडा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा व जांच शिविर का आयोजन दिनांक 19-12-21 दिन रविवार को होगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर 12 के बारातघर स्थित दवा बैंक परिसर में किया जा रहा है।
नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बुधवार को सेक्टर 15 स्थित नोएडा लोकमंच की पब्लिक लाइब्रेरी में पत्रकारों को इस शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। यहां कुशल डॉक्टरों द्वारा आंख (मोतियाबिंद),
नाक, कान, सीना,
हड्डी रोग,दांतों के रोग, त्वचा रोग,
तपेदिक, महिला रोग, बच्चों के रोग, आदि
के लिए मुफ्त जांच व परामर्श देने की व्यवस्था होगी। मरीजों को दवा मुफ्त दी जायेगी

मोतियाबिंद के मरीजों का आप्रेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद में करवाया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों जैसे सुरक्षा गार्ड, कर्मचारियों, घरों में काम करने वाले कर्मियों, फल, सब्जी विक्रेताओं आदि इस कैम्प में स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने के लिए शामिल हों। यह हम सबका साझा प्रयास है और हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही सार्थक व सफल हो सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *